Breaking News
By समाचार नाउ ब्यूरो | Publish Date: Tue ,08 Nov 2016 11:11:12 am |
समाचार नाउ ब्यूरो रांची - देश के विभिन्न राज्यों में बढ़ रहे पॉल्युशन के मद्देनज़र और राज्य के विकास को लेकर झारखण्ड सजग दिख रहा है। इसेके बचाव और विकास के लिए सेमिनार का आयोजन होगा। झारखण्ड सहित भारत के पूर्वी राज्यों के सन्दर्भ में,पर्यावरण और विकास को लेकर आगामी 17 और 18 दिसंबर को राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है इसकी जानकारी खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय नई दी ।
मंत्री सरयू राय ने बताया की इस सेमिनार में झारखण्ड के सभी निजी विश्विधालय तथा देश के पूर्वी राज्यो के विभिन्न विश्विधालय और शैक्षणिक संस्थान शामिल होंगे। सरयू राय ने बताया की भारत के पूर्वी राज्य प्राकृतिक संशाधनों से भरपूर है । लेकिन 65 प्रतिशत संसाधन अव्यवस्थित है। और विकास का प्रतिकूल प्रभाव पर्यावरण तथा जीवन रक्षक प्राकृतिक संसाधन पर होता है । इसीलिए ज़रुरत है की विकास की गतिविधियों का दंश मनुष्य और प्राकृतिक संसाधनों पर कम से कम हो ।ताकी वर्तमान पीढ़ी विकास का लाभ उठाये और प्राकृतिक संशाधन भविष्य के लिए भी सुरक्षित रहे।...
All rights reserved © 2013-2025 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.