Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


दिल्ली में प्रदूषण 999 के पार प्रदूषण मांपने का मीटर भी दिल्ली में फेल

By ?????? ??? ?????? | Publish Date: Mon ,07 Nov 2016 07:11:59 am |


समाचार नाउ ब्यूरो नयी  दिल्ली  :  दिल्ली खतरनाक प्रदूषण स्तर के चलते एक ‘‘आपात स्थिति' का सामना कर रही है. केंद्र ने किसानों द्वारा खूंटी जलाने पर अंकुश के लिए सभी पडोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है जिसने दिल्ली को एक ‘‘गैस चैंबर' बना दिया है. प्रदूषण मांपने का मीटर भी दिल्ली में फेल हो गया.  प्रदूषण 999 के पार हो गया .

मौसम वैज्ञानिकों ने अपील की है कि लोग ज्यादातर घरों में रहे बाहर ना निकले. सरकार को इस प्रदूषण को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाना चाहिए.  दूसरी तरफ दिल्ली सरकार भी हरकत में आ गयी है और आपात बैठक बुलायी गयी है. प्रदूषण की मात्रा इतनी बढ़ गयी है कि पिछले 17 सालों का रिकार्ड टूट गया है. 

दिल्ली पर धुंध छाये रहने और कई स्थलों पर प्रदूषण का स्तर सुरक्षित स्तर से 17 गुना अधिक होने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर्यावरण मंत्री अनिल दवे से मुलाकात की. केजरीवाल ने इस चुनौती से निपटने में केंद्र के तत्काल हस्तक्षेप की दवे से मांग की. केजरीवाल ने दिल्ली की तुलना एक ‘‘गैस चैंबर' से की, जिसके लिए मुख्य कारण पंजाब और हरियाणा से खेतों में खूंटी जलाने से उठने वाला धुआं है. उन्होंने लोगों से वाहनों का इस्तेमाल न्यूनतम करने की भी अपील की. बैठक के बाद दवे ने कहा कि उन्होंने सभी पडोसी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की सोमवार को एक बैठक बुलाई है और उनसे अनुरोध करेंगे कि वे अपने राज्यों में खूंटी जलाने पर अंकुश लगायें क्योंकि यह दिल्ली में धुंध का स्तर बढाता है.

 

दवे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली में एक आपातकालीन स्थिति है. स्थिति बहुत खराब है, विशेष तौर पर बच्चे, मरीजो, महिलाओं और वृद्धों के लिए . हमें स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरुरत है.' उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर सभी पडोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं. केजरीवाल ने अपनी ओर से अपील की कि लोग निजी वाहनों का इस्तेमाल सीमित करें और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. 

 

केजरीवाल ने इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सम..विषम जैसे वाहन सीमित करने के उपाय धुंध कम करने में सफल नहीं होंगे क्योंकि प्रारंभिक अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि पंजाब और हरियाणा से बडी मात्रा में आने वाले प्रदूषणकारी धुुएं ने स्थिति बिगाड दी है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रदूषण इस स्तर तक बढ गया है कि दिल्ली में घर के बाहर गैस चैंबर जैसा लग रहा है. प्रथमदृष्ट्या सबसे बडा कारण हरियाणा और पंजाब में खेतों में बडी मात्रा में खूंटी जलाना प्रतीत होता है.' दवे ने कहा कि स्थिति ‘‘बहुत ही खराब' है और स्थिति से निपटने के लिए तत्काल अल्पकालिक उपाय करने की जरुरत है. दवे ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल के साथ ‘‘आपातकालीन उपायों' पर चर्चा की जिसमें धूल प्रदूषण और फसल जलाने पर नियंत्रण के तरीके शामिल थे.

 

उन्होंने कहा, ‘‘वायु प्रदूषण के पांच कारण हैं जिसमें लकडी, कोयला, डीजल, पेट्रोल और कृषि कचरा जलाना शामिल हैं. हमें समस्या के समाधान के लिए हल खोजना होगा.' उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी नियमित जीवन शैली में अनुशासन लाना चाहिए. यदि मैं अपनी चार कारों का इस्तेमाल कम नहीं करुं और अन्य से अपेक्षा करुं कि वे साइकिल इस्तेमाल करेंगे तो ऐसा नहीं होना चाहिए. हमें सामूहिक रुप से आत्मनियमन अपनाना चाहिए.

 

' प्रदूषण के मद्देनजर नगर निगम के एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर दवे और केजरीवाल दोनों इससे सहमत थे कि स्कूल बंद करना कोई हल नहीं है. केजरीवाल ने किसानों को विकल्प और प्रोत्साहन मुहैया कराने पर जोर दिया ताकि वे खेतों में पराली जलाने के पारंपरिक तरीके को छोड दें.दवे ने कहा कि पीएम 10 और पीएम 2.5 के उच्च स्तर के चलते स्थिति दिल्ली में पूरे वर्ष खराब रही लेकिन इस बार फसल और पटाखा जलाने जैसे कारण वायु की गुणवत्ता खराब होने के लिए जिम्मेदार हैं.

 

पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में वायु प्रदूषण की खराब स्थिति के लिए कोई एक विशेष कारण जिम्मेदार नहीं है. हमें सभी मुद्दों का सामूहिक समाधान करना चाहिए और वायु गुणवत्ता सुधारनी चाहिए. हमें राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप में शामिल नहीं होना चाहिए.' यह पूछे जाने पर क्या केंद्र स्वास्थ्य परामर्श जारी करेगा, दवे ने कहा कि लोग स्थिति के बारे में पहले से अवगत हंै और यदि कोई जरुरत होगी, ऐसा कोई परामर्श स्वास्थ्य मंत्रालय से मशविरे के बाद जारी किया जाएगा. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास कुछ विकल्प हैं और केंद्र को हस्तक्षेप करने की जरुरत है. 

 

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करके किसी समाधान की रुपरेखा तैयार कर सकता है. कुछ रपटों के मुताबिक जलाई जा रही खूंटी की मात्रा करीब 1.6 करोड टन से 2 करोड टन है.' उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने दौरों के दौरान पूरे पंजाब, हरियाणा में धुआं देखा. हमें केंद्र की मदद चाहिए. हम दिल्ली में प्रदूषण के स्रोतों का नये सिरे से अध्ययन के लिए एक या दो सप्ताह में एक एजेंसी की मदद लेंगे. केंद्र को हस्तक्षेप करने की जरुरत है.' 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com