Breaking News
By ?????? ??? ?????? | Publish Date: Sat ,05 Nov 2016 10:11:45 am |
समाचार नाउ ब्यूरो पटना - उत्तर परदेश में सपा के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जदयू और राजद पर प्रहार करते हुए बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि नीतीश जी और लालू जी दोनों उत्तर प्रदेश चुनाव में सफल होने का सपना देख रहें हैं जबिक दोनों अपने राज्य में ही पूरी तरह विफल हो चुकें हैंस बिहार की जनता ही दोनों भाइयों पर भरोसा कर अफ़सोस कर रही हैं अब दोनों उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह रहें हैंस उत्तर प्रदेश की जनता को पता है कि ये दोनों मिलकर बिहार को पीछे धकेलने का काम कर चुकें है स उन्हें वहां की जनता एक भी वोट नहीं देने जा रही है स
डॉ कुमार ने कहा कि बिहार की हर व्यवस्था इतनी बुरी हो चुकी है कि अब दोनों भाइयों को पसंद करने की कोई वजह नहीं बचा हैस आज की ही बात की जाय तो बिहार में ऐसे कई कांड हुए हैं जो इनके कार्यशैली पर सवाल उठाता है
कुमार ने आज की घटना को बताते हुए कहा कि कर्नाटक से छुट्टी में घर आये एमबिबिस छात्रा शाश्वती का अपहरण कर लिया गया और 70 लाख का फिरौती मांगा गया हैए गया में एक युवक की हत्या कर शव को छुपा दिया गया जिसे पुलिस ने बरामद कियाए छपरा में भी दो युवकों का शव बरामद हुआ हैए पटना के एक स्कूल में छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का मामला भी सामने आया हैए कटिहार से दिव्यांग पेंशन हडपने का मामला सामने आया है जहाँ फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का काम चल रहा है
वैशाली में एडवोकेट की गोली मार कर ह्त्या कर दी गयी हैए पूर्णिया में भी एक युवक को गोली मार दिया गया हैए चोरों ने पटना में एक साथ चार फ़्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया है स बिहार के जेल में राजबलभ जैसे दुष्कर्म के आरोपी को पार्टी दी जाती हैस जिनके राज्य में ऐसी घटनाएँ रोज घट रही हो उन्हें दूसरे राज्य की जनता कभी भी पसंद नहीं करेगी
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.