Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


बुधनी का गुनाह क्या- राहुल गाँधी का है परिवार को इंतजार

By ?????? ??? ?????? | Publish Date: Sat ,05 Nov 2016 07:11:05 am |


 

संथाल समाज से बहिष्कृत हुई "बुधनी"
पंडित नेहरू से विवाह होने का था उसपे आरोप
बुधनी ने पंडित नेहरू के साथ किया था मंच साझा
आदिवासी संथाल समाज बुधनी को मानते हैं नेहरू परिवार की सदस्या-
आजतक विधिवत विवाह भी नही कर पायी बुधनी-

 देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ मंच साझा करने पर ताजिंदगी सजा भुगतनी होगी, इस बात का अंदाजा झारखण्ड के धनबाद में रहने वाली संथाली आदिवासी महिला बुधनी मझियाइन् को कतई नही था । दरअसल पंडित नेहरू ने दामोदर घाटी निगम के पंचेत डैम में काम करने वाली महिला मजदूर बुधनी मझियाइन् के हाथों ही डैम का उद्घाटन कराया था । कार्यक्रम के दौरान मंच पर पंडित नेहरू को माला पहनाने और हाथ मिलाने की सजा बुधनी को उसके समाज के लोगो ने दे डाली । आदिवासी संथाल समाज के ठेकेदारो ने बुधनी का गैर आदिवासी पंडित नेहरू से विवाह होने (माला पहनाये जाने पर) और बुधनी का नेहरू परिवार का सदस्य होने का फरमान जारी कर बुधनी का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया । जिंदगी का 80 सावन देख चुकी बुधनी इसके बाद विधिवत विवाह भी नही कर सकी । प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर चर्चा में आई बुधनी "न राम मिली न माया" वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए जिंदगी गुजार रही है।

 दिसम्बर 1959 के दिन बुधनी का सर ऊँचा था। देश के प्रधानमन्त्री के साथ मंच साझा करते हुए बुधनी के हाथो पंचेत डैम का उद्घाटन हुआ था । पंडित नेहरू ने एक महिला मजदूर के हाथो डैम का उद्घाटन करा एक इतिहास रच डाला था, किसे पता था इसके साथ एक और इतिहास की पृष्ठ भूमि तैयार हो रही है । कार्यक्रम समाप्त होने के बाद इसी तारीख की काली रात बुधनी की जिंदगी पर एक ग्रहण के रूप में लगा गया । धनबाद के "खोरबोना" गांव में उसी रात आदिवासी संथाल समाज की बैठक हुई। बुधनी के एक गैर आदिवासी पुरुष को माला पहनाये जाने और हाथ मिलाने की सजा का फरमान जारी हुआ। बुधनी का परिवार, समाज, रिश्तेदारी से बहिष्कार किये जाने का फरमान बुधनी की जिंदगी में भूचाल ला दिया। संथाल की रीति के मुताबिक समाज की कुवांरी लड़की अगर किसी गैर पुरुष को माला पहनाती है या उसका हाथ पकड़ती है, तो वह उसका पति हो जाता है। इस अन्धविश्वास की शिकार बुधनी बन गयी । गुजरते समय के साथ बुधनी एक पुरुष के संसर्ग में आई भी, उससे इनके संतान भी हैं, लेकिन बुधनी विधिवत वैवाहिक जीवन नही जी सकी। आज बुधनी काफी आक्रोश में है । उसे नेहरू अब गांधी परिवार से अपने लिए एक मकान और बेटा को नौकरी चाहिए ।उस वक्त देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और बुधनी मंझियाइन साथ मंच साझा करने वालो में यही के रहने वाले रावोण मांझी ने उस वक्त की सारी कहानी बयान करते हुवे कहते है कि इस घटना से आज तक उसका दर्द झेल रही बुधनी मंझियाइन तो दरबदर की ठोकरे खाने को तो विवस है ही, नेहरू जी ने जो यहा के आम लोगो से वादा किया था जिसमे मुफ़्त बिजली मिलेगी, घर बनेगा कुछ भी पूरा नहीं हुआ । 

6 दिसंबर 1959 को बुधनी महज 15 साल की थी, अपने इस उम्र में उसने पुरे जोश के साथ पंचेत पहुंचने पर बुधनी मंझि आईन ने पंडित जवाहर लाल नेहरू का पुरे पारंपरिक तरीक़े से स्वागत किया ।  उन्हें माला पहनाई गई, चंदन लगाकर आरती उतारी गई, प्रधानमंत्री नेहरू ने पंचेत बांध का उद्घाटन बुधनी से ही कराया । दरअसल वे चाहते थे कि बांध के निर्माण में लगा मज़दूर ही इसका उद्घाटन करे । बुधनी मंझिआईन भारत की शायद पहली मज़दूर होंगी, जिनके हाथों किसी परियोजना का उद्घाटन कराया गया । लेकिन इसका दंश आज भी उसका परिवार झेल रहा है । बुधनी के छोटे बेटे कि माने तो आज भी गाव वाले उन्हें नेहरू खानदान के होने का ताना मारते है । इतने साल बीत जाने के बावजूद ये अपने समाज में अपना सर उठा कर नहीं चल पाते है । इसके बावजूद वो नेहरू के वंसज सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इतने दुखो के बदले एक घर और एक नौकरी की मांग कर रहे है, ताकि उनकी बाकी की जन्दगी शान्ति से कट सके । 



Related News


बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी

खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य

अपसी विभेद में उलझ गया है महागठबंधन

हाजीपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगा - रामविलास

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड मामले में झूठ बोल रही है रक्षा

भाजपा- 2019 का चुनावी शंखनाद कई कमिटी में प्रमुख नियुक्त

2022 तक सभी के लिए आवास देना हमारा संकल्प है

100 दिनों में भी छह लाख से अधिक लोग प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्‍ट्रीय चावल अनुसंधान संस्‍थान का परिसर राष्‍ट्र को

बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्‍सो) अधिनियम, 2012 में संशोधन की

राजस्थान विधान सभा चुनाव- हे किसान तेरी खुशी- वादो की

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल को भारत लाया गया

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com