Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:21:10:18 PM / Sat, Sep 24th, 2016 |
साहिबगंज : जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन गांव से रुपये कलेक्ट कर लौट रहे एसकेएस माइक्रो फाइनांस कंपनी के एजेंट निरम कुमार सिन्हा से कबूतरखोपी में चार-पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने 25,700 रुपये लूट लिये. जानकारी के मुताबिक श्री सिन्हा रुपये कलेक्शन को लेकर चानन गांव पहुंचे थे. जहां महिला समूह से पच्चीस हजार सात रुपये की वसूली कर लौट रहे थे. क्रम में घात लगाकर बैठे चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने हथियार के दम पर दिन दहाड़े कर्मी से लूटपाट की और फरार हो गये. घबराये कर्मी ने आनन-फानन में मामले की जानकारी जिरवाबाडी थाने को दी.
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.