Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:13:47:03 PM / Sun, Aug 14th, 2016 |
नई दिल्ली: रियो अोलिंपिक में भारत की पदक की उम्मीद बढाने को लेकर खेल मंत्रालय ने आज मुक्केबाज विकास कृष्णन और सुमित सांगवान तथा महिला चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा अंतिल पूनिया और निशानेबाज चैन सिंह के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की।
राष्ट्रीय खेल विकास कोष से मिलने वाली यह मदद 2010 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास को निजी साइक्लोजिस्ट डाक्टर राजेश कुमार की रियो अोलंपिक तक के लिए सेवाएं लेने के लिए भी दी जा रही हैं। विकास को रियो अोलंपिक की तैयारियों के लिए कुल 45 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं जबकि दूसरे मुक्केबाज सांगवान को 30 लाख रूपए स्वीकृत किया गया ।
खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार सीमा अंतिल को 75 लाख और निशानेबाज चैन सिंह को 40 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं ।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.