Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:18:40:20 PM / Sat, Jun 18th, 2016 |
ऐसा लगता है कि टीम इंडिया के बड़े क्रिकेटर्स जो इस समय छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं के बीच महंगे घर खरीदने का होड़ चल निकला है। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने भी करोड़ों का मकान खरीदा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित ने पिछले महीने ही अपने लिए एक आलीशन बंगला मुंबई के पास खरीदा था। इसके करीब 10 महीने के अंदर उन्होंने एक और घर खरीद लिया।
भारतीय टीम के साथी सलामी बल्लेबाज रोहित के बाद अब खबर है कि 'रन मशीन' और टेस्ट कप्तान कोहली ने मुंबई के वर्ली एरिया में सुपर लक्जरी अर्पाटमेंट लिया है।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कोहली के इस महंगे आलिशान घर की कीमत 34 करोड़ रुपए हैं और इसका एरिया 7,171 स्कवायर फीट है। इस सुपर लक्जरी अर्पाटमेंट के सी टॉवर में उनका घर 35वीं मंजिले पर होगा और सामने से समुद्र के खूबसूरत नजारे भी दिखाए देंगे।
दिलचस्प यह है कि कोहली के खास दोस्त और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी इसी लक्जरी अर्पाटमेंट में 29 मंजिल पर मकान लिया है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.