Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:20:24:28 PM / Sat, Sep 24th, 2016 |
उरी में हुये आतंकवादी हमले के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अब तक पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्यवाई न कर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने आज रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री गृह मंत्री और रक्षा मंत्री समेत झारखण्ड के सभी भाजपा सांसदों को चूड़ी भेजा ।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जम कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की । आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता हुबान मल्लिक ने किया ।मौके पर हुबान मल्लिक ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके नरेंद्र मोदी और भारत के प्रधान मंत्री के तेवर में बहुत फर्क आ गया है ।पाकिस्तान को पाकिस्तान की भाषा में भारत जवाब दे ।और प्रधानमंत्री का जमीर जागे इसलिये ये चूड़ी भेजा जा रहा है ।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.