Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:13:22:30 PM / Sat, Aug 13th, 2016 |
रांची. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 13 अगस्त को भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जायेंगे. दोपहर 1.30 बजे उलिहातू में शहीद बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद 2.10 बजे से किताहातू गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे.
उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा भी रहेंगे. केंद्र सरकार ने आजादी के 70 वें वर्ष पर स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों की जन्मस्थली में जाकर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है.
इस कार्यक्रम का नाम दिया गया है आजादी 70 साल-याद करो कुर्बानी. गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खूंटी जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. मुख्य सचिव राजबाला वर्मा और डीजीपी डीके पांडेय ने भी कार्यक्रम स्थल का दौर कर तैयारियों का जायजा लिया है. बरसात को देखते हुए गृह मंत्री के लिए विकल्प के रूप में सड़क मार्ग को भी रखा गया है. शुक्रवार को मॉक ड्रिल भी किया गया.
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
12.20: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
12.30: खूंटी के लिए बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे
12.45:खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज के हेलीपैड पहुंचेंगे
12.50:सड़क मार्ग से उलिहातू के लिए रवाना होंगे
1.30 : उलिहातू में शहीद बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देंगे
2.10 : किताहातू गांव में सभा को संबोधित करेंगे
3.10 : खूंटी से रांची के लिए रवाना होंगे
3.30 : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.