Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,31 May 2017 06:05:38 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2017 में देश की जी.डी.पी. ग्रोथ घटकर 7.1 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2016 में जी.डी.पी. ग्रोथ 8 फीसदी रही थी। वहीं, साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017 में जीवीए ग्रोथ 7.9 फीसदी से घटकर 6.6 फीसदी रही है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में जी.डी.पी. ग्रोथ 6.1 फीसदी रही है।
वित्त वर्ष 2015 की जी.डी.पी. ग्रोथ 7.2 फीसदी से संशोधित होकर 7.5 फीसदी हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की जी.डी.पी. ग्रोथ 6.5 फीसदी से संशोधित होकर 6.4 फीसदी हो गई है। वित्त वर्ष 2013 की जी.डी.पी. ग्रोथ बिना बदलाव के 5.5 फीसदी पर बरकरार रही है।
साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017 में कृषि सेक्टर की ग्रोथ 0.7 फीसदी से बढ़कर 4.9 फीसदी रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 10.8 फीसदी से घटकर 7.9 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2017 में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 10.5 फीसदी से घटकर 1.8 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2017 में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की ग्रोथ 5 फीसदी से घटकर 1.7 फीसदी रही है।
साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में कृषि सेक्टर की ग्रोथ 1.5 फीसदी से बढ़कर 5.2 फीसदी रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 12.7 फीसदी से घटकर 5.3 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ 10.5 फीसदी से घटकर 6.4 फीसदी रही है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की ग्रोथ 6 फीसदी से घटकर -3.7 फीसदी रही है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.