Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


निफ्टी 9100 अंकों के आया नीचे

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Wed ,19 Apr 2017 08:04:57 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के रुख की वजह से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 30 अंक की कमजोरी के साथ 29288 अंक के स्तर पर और निफ्टी 10 अंक की कमजोरी के साथ 9092 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर मिडकैप सपाट और स्मॉलकैप में 0.17 फीसद की बढ़त देखने को मिल रही है.

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोरी के कारण एशियाई बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. जापान का निक्केई 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 18414 के स्तर पर, शंघाई एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ 3163 के स्तर पर, हैंगसैंग करीब तीन चौथाई फीसद की कमजोरी के साथ 23750 के स्तर पर औऱ कोरिया का कोस्पी आधे फीसद की गिरावट के साथ 2137 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वहीं, अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. अमेरिकी सूचकांक डाओ जोन्स आधे फीसद से ज्यादा की कमजोरी के साथ 20523 के स्तर पर, एसएंडपी500 चौथाई फीसद से ज्यादा की कमजोरी के साथ 2342 के स्तर पर और नैस्डेक 0.12 फीसद की कमजोरी के साथ 5849 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है.

एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा बिकवाली रीयल्टी सेक्टर में देखने को मिल रही है. इसमें एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. निफ्टी बैंक में 0.60 फीसदी, ऑटो में 0.22 फीसदी, फाइनेंशियल सर्विस में 0.60 फीसदी, आईटी में 0.24 फीसदी, मेटल में 1.06 फीसदी, पीएसयू बैंक में 0.81 फीसदी और प्राइवेट बैंक में 0.61 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है.



Related News


तेल कंपनियों ने कीमत में की कटौती सस्ता मिलेगा रसोर्इ

इपीएफओ ने साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं, डेटा चोरी

चेन्नई, गोवाहाटी और लखनऊ में नये हवाई अड्डा टर्मिनल को

अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये

अगस्‍त, 2017 में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर

RBI ने नोटबंदी का बड़ा आंकड़ा किया जारी, जमा नहीं

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को सौप दी

आयकर विभाग की चेतावनी, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद

सर्राफा कारोबारियों पर सरकार सख्त, लिया बड़ा फैसला

GST से सरकार मालामाल, जुलाई में आया 92, 283 करोड़

रिलायंस जियो ने अपने 4जी वोल्टे फोन की बुकिंग रोकी

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com