Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


SBI ने बचत खातों में न्यूनतम राशि रखने की सीमा, अन्य शुल्क बढ़ाए

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sat ,08 Apr 2017 12:04:22 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो  भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों से अकाउंट में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर अधिक शुल्क तो वसूलना शुरू कर ही दिया है, इसके साथ ही अब कस्टमर्स को चेक बुक और लॉकर के लिए भी अधिक पैसे देने होंगे। इसमें स्टेट बैंक के साथ हाल ही में विलय हुए छह बैंकों के ग्राहक भी शामिल हैं। एसबीआई के विभिन्न सेवाओं के लिए शुल्क बढ़ाने के निर्णय के बाद अन्य बैंक भी ऐसा करने को प्रोत्साहित हो सकते हैं। इससे देश भर में ग्राहक प्रभावित होंगे।

ये शुल्क पांच पूर्व असोसिएट बैंक और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों पर भी लागू होंगे। इन बैंकों का स्टैट बैंक में विलय 1 अप्रैल से प्रभाव में आ गया। विलय के बाद एसबीआई ग्राहकों की संख्या बढ़कर 37 करोड़ हो गई है।

स्टेट बैंक ने लॉकर किराया भी बढ़ा दिया है। साथ ही एक साल में लॉकर के उपयोग की संख्या भी कम कर दी है। 12 बार उपयोग करने के बाद ग्राहकों को 100 रुपए के साथ सर्विस टैक्स देना होगा। चेक बुक के मामले में चालू खाताधारकों को एक वित्त वर्ष में 50 चेक मुफ्त मिलेंगे। उसके बाद उन्हें चेक के प्रति पन्ने के लिए 3 रुपए देने होंगे। इस प्रकार, 25 पन्नों वाले चेक बुक के लिए उन्हें 75 रुपए के साथ सर्विस टैक्स भी देना होगा।

अब मासिक आधार पर 6 महानगरों में एसबीआई की शाखा में औसतन 5,000 रुपए रखने होंगे। वहीं शहरी और अर्ध-शहरी शाखाओं के लिए क्रमश: न्यूनतम राशि सीमा 3,000 रुपये और 2,000 रुपए रखी गई है। ग्रामीण शाखाओं के मामले में न्यूनतम राशि 1,000 रुपए तय की गई है।

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार एसबीआई के बचत खाताधारकों को मासिक आधार पर न्यूनतम राशि को अपने खाते में रखना होगा। ऐसा नहीं होने पर उन्हें 20 रुपए (ग्रामीण शाखा) से 100 रुपए (महानगर) देने होंगे। बैंक में 31 मार्च तक बिना चेक बुक वाले बचत खाते में 500 रुपए और चेक बुक की सुविधा के साथ 1,000 रुपए रखने की आवश्यकता थी। हालांकि सुरभि, मूल बचत खाता और प्रधानमंत्री जनधन योजना खातों में यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।



Related News


तेल कंपनियों ने कीमत में की कटौती सस्ता मिलेगा रसोर्इ

इपीएफओ ने साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं, डेटा चोरी

चेन्नई, गोवाहाटी और लखनऊ में नये हवाई अड्डा टर्मिनल को

अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये

अगस्‍त, 2017 में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर

RBI ने नोटबंदी का बड़ा आंकड़ा किया जारी, जमा नहीं

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को सौप दी

आयकर विभाग की चेतावनी, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद

सर्राफा कारोबारियों पर सरकार सख्त, लिया बड़ा फैसला

GST से सरकार मालामाल, जुलाई में आया 92, 283 करोड़

रिलायंस जियो ने अपने 4जी वोल्टे फोन की बुकिंग रोकी

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com