Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


पहली बार 30 लाख के पार पहुंच सकती है यात्री वाहनों की बिक्री

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,31 Mar 2017 05:03:44 pm |


नई दिल्लीः देश में यात्री वाहनों की बिक्री चालू वित्त वर्ष में पहली बार 30 लाख के पार पहुंचनी लगभग तय है। चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 तक घरेलू बाजार में कुल 27,64,206 वाहन बिके हैं। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के महानिदेशक विष्णु माथुर ने यूनीवार्ता को बताया कि 30 लाख वाहनों की बिक्री की आंकड़ा आसानी से हासिल हो जाना चाहिए।  

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2014-15 में देश में कुल 26,01,236 तथा 2015-16 में 27,89,678 यात्री वाहन बिके थे। यात्री वाहनों में यात्री कारें, उपयोगी वाहन (एसयूवी समेत) तथा वैन शामिल हैं। माथुर ने कहा कि नोटबंदी के बाद यात्री वाहन उद्योग पटरी पर वापस आ चुका है तथा मार्च में बिक्री बढऩे की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में 30 लाख का आंकड़ा हासिल करना कोई मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने बताया कि वाहन निर्माता कंपनियों के ‘लुकिंग अहेड कान्क्लेव’ में चालू वित्त वर्ष में यात्री वाहनों की बिक्री में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था और उद्योग इसे हासिल करता हुआ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक यात्री वाहनों की बिक्री 9.7 प्रतिशत बढ़ चुकी है जो नोटबंदी के बाद आई गिरावट को देखते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन है।  

वित्त वर्ष के पहले 11 महीने में सबसे ज्यादा 13,15,946 यात्री वाहन मारुति सुजुकी ने बेचे हैं। उसकी बिकी 10.91 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बाद क्रमश: हुंडई मोटर इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्थान रहा। हुंडई की बिक्री 4.93 प्रतिशत बढ़कर 4,64,948 इकाई तथा महिंद्रा की बिक्री 0.65 प्रतिशत बढ़कर 2,10,776 इकाई पर पहुंच गई।



Related News


तेल कंपनियों ने कीमत में की कटौती सस्ता मिलेगा रसोर्इ

इपीएफओ ने साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं, डेटा चोरी

चेन्नई, गोवाहाटी और लखनऊ में नये हवाई अड्डा टर्मिनल को

अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये

अगस्‍त, 2017 में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर

RBI ने नोटबंदी का बड़ा आंकड़ा किया जारी, जमा नहीं

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को सौप दी

आयकर विभाग की चेतावनी, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद

सर्राफा कारोबारियों पर सरकार सख्त, लिया बड़ा फैसला

GST से सरकार मालामाल, जुलाई में आया 92, 283 करोड़

रिलायंस जियो ने अपने 4जी वोल्टे फोन की बुकिंग रोकी

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com