Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Fri ,31 Mar 2017 04:03:20 pm |
नई दिल्लीः पहली अप्रैल से कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 6 से 10 फीसदी तक की बढ़ौतरी हो सकती है। अशोक लेलैंड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बीएस-4 मानक का पालन नहीं करने वाले वाहनों की बिक्री पर 1 अप्रैल से लगाई गई रोक का अशोक लेलैंड पर बेहद कम असर पड़ेगा। बता दें कि बुधवार को अदालत ने यह रोक लगाई थी।
कीमतों में 6-10% तक की बढ़ौतरी
अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विनोद के. दासारी ने कहा कि आधे टन से लेकर 49 टन तक के रेंज के कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1 अप्रैल से 6 से 10 फीसदी तक की बढ़ौतरी की जाएगी। दासारी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) के अध्यक्ष भी हैं। उनका कहना है कि बीएस-4 मानक की अनिवार्यता का कमर्शियल वाहनों के खंड पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
कंपनी के पास पुराने वाहनों की इंवेट्री कम
दासारी ने कहा अशोक लेलैंड के पास पुराने वाहनों की काफी कम इंवेट्री है, इसलिए उन पर ज्यादा असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुराने इंजनों की जगह नए इंजन लगाए जाएंगे तथा पुराने इंजनों को स्पेयर पार्ट्स की तरह बेचा जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे निर्माता भी ऐसा ही करेंगे।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.