Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


टू व्हीलर्स की कीमतों में आयी डिस्काउंट की बाढ़, 12,500 तक छूट दे रही हीरो होंडा

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Thu ,30 Mar 2017 07:03:35 pm | Updated Date: Thu ,30 Mar 2017 07:03:11 pm


समाचार नाऊ ब्यूरो  : सुप्रीम कोर्ट की ओर से बुधवार को देश में बीएस-3 आधारित वाहनों की बिक्री एक अप्रैल से बंद करने के आदेश को बरकरार रखने के फैसले दिये जाने के बाद दोपहिया वाहनों की कीमतों में अचानक छूट की बाढ़ आ गयी है. बस एक ही दिन में दोपहिया वाहनों को निकालने के चक्कर में देश की टू व्हीलर्स बनाने वाली कंपनियों ने आनन-फानन में भारी छूट का ऑफर देना शुरू कर दिया है. इस होड़ में हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने अपने स्टॉक को समाप्त करने के लिए बीएस-3 के मॉडल्स पर करीब 12,500 रुपये तक की छूट का ऑफर दिया है. 

देश के वाहन निर्माता कंपनियों की संस्था सियाम के अनुसार, इस समय देश में बीएस-3 मॉडल की करीब 8.24 लाख वाहन हैं, जिसमें करीब 6.71 लाख दोपहिया वाहन शामिल हैं. देश की विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियों में डीलरों के पास सबसे अधिक दोपहिया वाहन खड़े हैं. स्थिति यह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें इन वाहनों के निर्माण में आयी लागत को निकालना भारी पड़ रहा है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार हीरो मोटोकॉर्प ने टू व्हीलर्स की लागत निकालने के लिए 12,500 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया की ओर से 10,000 रुपये तक छूट दी जा रही है. हीरो मोटोकार्प की ओर से स्कूटर्स पर 12,500 रुपये, प्रीमियम बाइक्स पर 7,500 रुपये और मोटरसाइकिलों के एंट्री लेवल पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है.

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक निकुंज सांग्ही ने कहा कि दोपहिया वाहन उद्योग में यह दो दिनों तक ग्राहकों को दी जाने वाली छूट अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी छूट है. उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य एक अप्रैल से पहले स्टॉक्स की सभी गाड़ियों को निकालने का है. 



Related News


तेल कंपनियों ने कीमत में की कटौती सस्ता मिलेगा रसोर्इ

इपीएफओ ने साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं, डेटा चोरी

चेन्नई, गोवाहाटी और लखनऊ में नये हवाई अड्डा टर्मिनल को

अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये

अगस्‍त, 2017 में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर

RBI ने नोटबंदी का बड़ा आंकड़ा किया जारी, जमा नहीं

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को सौप दी

आयकर विभाग की चेतावनी, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद

सर्राफा कारोबारियों पर सरकार सख्त, लिया बड़ा फैसला

GST से सरकार मालामाल, जुलाई में आया 92, 283 करोड़

रिलायंस जियो ने अपने 4जी वोल्टे फोन की बुकिंग रोकी

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com