Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


रुपया 37 पैसे मजबूत, 17 महीने के उच्चतम स्तर पर

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,27 Mar 2017 08:03:05 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो   दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के 4 महीने के निचले स्तर तक लुढ़कने और बैंकों की डॉलर बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 37 पैसे चढ़कर 17 महीने के उच्चतम स्तर 65.04 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे कारोबारी दिवस तेजी में रही है। गत दिवस यह 12 पैसे मजबूत हुई थी। रुपए में आज शुरू से ही तेजी रही। यह 16 पैसे चढ़कर 65.26 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कुछ देर बाद ही 65.26 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद इसका ग्राफ और ऊपर की ओर बढ़ता गया। डॉलर की कमजोरी से रुपए को समर्थन मिला। 

कारोबार की समाप्ति से पहले 65.03 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 37 पैसे ऊपर 65.04 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। यह 28 अक्तूबर 2015 के बाद का इसका उच्चतम बंद भाव है। इसके अलावा यह इस साल 14 मार्च के बाद की सबसे बड़ी तेजी भी है। कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने से रुपया चढ़ा है।

हालांकि, शेयर बाजार की गिरावट ने इसकी बढ़त को सीमित रखा। अमरीका में ट्रंप प्रशासन के स्वास्थ्य देखभाल विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के बाद आज दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर 4 महीने के निचले स्तर पर आ गया।



Related News


तेल कंपनियों ने कीमत में की कटौती सस्ता मिलेगा रसोर्इ

इपीएफओ ने साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं, डेटा चोरी

चेन्नई, गोवाहाटी और लखनऊ में नये हवाई अड्डा टर्मिनल को

अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये

अगस्‍त, 2017 में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर

RBI ने नोटबंदी का बड़ा आंकड़ा किया जारी, जमा नहीं

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को सौप दी

आयकर विभाग की चेतावनी, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद

सर्राफा कारोबारियों पर सरकार सख्त, लिया बड़ा फैसला

GST से सरकार मालामाल, जुलाई में आया 92, 283 करोड़

रिलायंस जियो ने अपने 4जी वोल्टे फोन की बुकिंग रोकी

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com