Breaking News

गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर, पटना में बाढ़ का खतरा बिहार में बाढ़- 4 किमी नांव की डोली बना अपनी दुल्हन लेने पहुंचा लड़का चिराग को छोड़कर गए लोगों का नहीं है कोई जनाधार- कांग्रेस सुशांत मामले को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान, राजगीर मेंं बनने वाली फिल्म सिटी का नाम हो सुश बिहार में बाढ़ से 22 जिलों की हालत बदहाल, 82 लाख लोग हुए हैं प्रभावित सुशांत सिंह मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सीबीआई करेगी मामले की जांच नीतीश कुमार ने दिया शिक्षकों को तोहफा, पूरे बिहार में कहीं भी ले सकते हैं तबादला नीतीश सरकार ने नियोजित शिक्षकों की नई सेवा शर्त लागू कर खेला 'मास्टर स्ट्रॉक' MenstrualHygieneDay पर जागरूकता के लिए उठाए जा रहे कदम, पर कम नहीं आलोचनाओं का जोर जद (यू0)- दलित-महादलित प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गया में युवती से बलात्कार के बाद हत्या नियोजित शिक्षकों ने कहा जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं तो आंदोलन आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका का हड़ताल काफी दुखद- कृष्ण नंदन वर्मा मोतिहारी- २०१९ की चुनाव तैयारी में जुटा जिला प्रशासन रामगढ़- पतरातू डैम परिसर में अवैध पार्किंग टिकट के नाम पे वसूली


सेबी के फैसले का असर, Reliance के निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपए

By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Mon ,27 Mar 2017 08:03:01 pm |


समाचार नाऊ ब्यूरो   रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड पर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप के चलते बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से एक वर्ष के लिए फ्यूचर एंड ऑप्शन में इक्विटी डेरीवेटिव्स ट्रेडिंग करने पर बैन लगाए जाने के कारण आरआईएल के शेयर्स तीन फीसदी तक टूटे हैं।

रिलायंस 3 फीसदी गिरावट के साथ हुआ बंद 
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2.97 फीसदी की कमजोरी के के साथ 1248.50 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। आरआईएल में दिन का उच्चतम 1278.75 का स्तर और 1247.20 का निम्न स्तर छुआ है।

निवेशकों को हुआ घाटा
स्टॉक में गिरावट से निवेशकों को 12869 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। कारोबार के अंत में सैंसेक्स पर आरआईएल का स्टॉक 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1247 रुपए पर बंद हुआ है। स्टॉक में गिरावट की वजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्कीट कैप 12869 करोड़ रुपए घटकर 4.04 लाख करोड़ रुपए हो गया है। शुक्रवार को आरआईएल का मार्कीट कैप 4.17 लाख करोड़ रुपए था।

सेबी ने लगाया 1,000 करोड़ का जुर्माना
सेबी ने मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री को 10 साल इस पुराने मामले में 1000 करोड़ का भुगतान भी करने को कहा है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि वो सेबी के इस आदेश को अदालत में चुनौती देंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज को सेबी ने इस मामले में 447 करोड़ रुपए की मूल राशि और उस पर 29 नवंबर 2007 से अब तक 12 फीसदी की दर से ब्याज (करीब 500 करोड़) का भुगतान करने को कहा गया है। यानी कुल मिलाकर कंपनी को करीब 1,000 करोड़ रुपए का भुगतान करने को कहा गया है।

कंपनी पर है यह आरोप
दरअसल यह मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस पैट्रोलियम से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक रिलायंस पैट्रोलियम अब अस्तित्व में नहीं है। यह मामला रिलायंस पैट्रोलियम के शेयरों में वायदा एवं विकल्प (एफ ऐंड ओ) वर्ग में कथित तौर पर गलत तरीके से कारोबार करने से जुड़ा हुआ है।



Related News


तेल कंपनियों ने कीमत में की कटौती सस्ता मिलेगा रसोर्इ

इपीएफओ ने साझा सेवा केंद्र की सेवाएं रोकीं, डेटा चोरी

चेन्नई, गोवाहाटी और लखनऊ में नये हवाई अड्डा टर्मिनल को

अप्रैल 2018 में जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये

अगस्‍त, 2017 में औद्योगिक विकास दर 4.3 फीसदी रही

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में कोई बदलाव, दिसंबर

RBI ने नोटबंदी का बड़ा आंकड़ा किया जारी, जमा नहीं

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को सौप दी

आयकर विभाग की चेतावनी, 2 लाख रुपए से ज्यादा नकद

सर्राफा कारोबारियों पर सरकार सख्त, लिया बड़ा फैसला

GST से सरकार मालामाल, जुलाई में आया 92, 283 करोड़

रिलायंस जियो ने अपने 4जी वोल्टे फोन की बुकिंग रोकी

Follow Us :

All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com