Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date: Sun ,26 Mar 2017 08:03:48 pm |
समाचार नाऊ ब्यूरो - नई दिल्लीः सरकारी टैलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने अपने ग्राहकों को 1 जीबी मुफ्त इंटरनैट डेटा देने की घोषणा की है। हालांकि यह ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो बी.एस.एन.एल. का इंटरनैट डेटा यूज नहीं करते। इस प्लान के तहत 24 मार्च के बाद अगले 15 दिनों में 1जीबी डाटा यूजर्स के नंबर पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।
इसलिए जारी किया फ्री डेटा ऑफर
इस फ्री डेटा ऑफर के बारे में कंपनी का कहना है कि उसने डिजिटल इंडिया के प्रसार और प्रीपेड ग्राहकों को इंटरनैट यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए अपने डेटा यूजर्स को विशेष फ्री ऑफर देने की निर्णय किया है।
पहले भी ला चुकी है 2 जीबी का ऑफर
आपको बतां दें कि बी.एस.एन.एल. इससे पहले भी एक शानदार इंटरनैट ऑफर की घोषणा कर चुकी है जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस ऑफर के तहत कंपनी 399 रुपए के रिचार्ज में हर दिन 2जीबी डेटा दे रही है। यह ऑफर रिलायंस जियो के प्राइम मेंबरशिप प्लान नहीं लेने वाले ग्राहकों को मिलने वाले डेटा से ज्यादा है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.