Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:19:44:45 PM / Thu, May 5th, 2016 |
मुंबई: ह्रितिक रोशन और कंगना रनौत की लड़ाई में पहली बार कोई सामने खड़ा हुआ है और कंगना की सराहना की है। आम तौर पर बॉलीवुड से कोई भी कंगना के पक्ष में या इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने से कतराता नजर आता रहा है। कुछ इक्का-दुक्का साथ मिला है तो वह मिला है ह्रितिक रोशन को। मगर अब विद्या बालन ने मीडिया के सामने कंगना के पक्ष में बात की और कहीं न कहीं माना कि ह्रितिक के खिलाफ कंगना की लड़ाई सही है।
अपनी आने वाली फिल्म 'तीन' के ट्रेलर रिलीज़ के मौके पर जब मीडिया ने कंगना और ह्रितिक के विवाद पर पूछा तब विद्या ने कहा कि "मैं खुश हूं कि कंगना अपने लिए खड़ी हुई है। हम औरतें दूसरों के लिए खड़े होते हैं मगर अपने लिए आवाज उठाना मुश्किल होता है।"
जब से ह्रितिक और कंगना के बीच रिलेशनशिप को लेकर विवाद शुरू हुआ है तभी से दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं। दोनों एक दूसरे को गलत कह रहे हैं। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। इस बीच बॉलीवुड से संजय गुप्ता, अध्ययन सुमन जैसे कुछ लोग ह्रितिक के पक्ष में आए और कंगना को गलत कहा। सोशल मीडिया में भी कंगना को बुरा भला कहा जा रहा है और लोग कंगना को लेकर जमकर आपत्तिजनक बातें लिख रहे हैं। ऐसे में विद्या बालन की एक आवाज कंगना के पक्ष में उठी है, जो शायद कंगना को थोड़ा सुकून दे।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.