Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:15:44:47 PM / Thu, Jun 30th, 2016 |
पटना ३० जून 2016 मारूति सुजुकी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 'विटारा ब्रेजा' भारत में मई में सबसे अधिक बिकने वाले टॉप 10 गाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस साल मई में 10 सबसे अधिक बिकने वालों वाहनों में मारूति सुजुकी के छह वाहन शामिल हैं। पिछले साल मई में इस सूची में मारूति के सिर्फ चार मॉडल शामिल थे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का बहुउद्देश्यीय वाहन इनोवा क्रिस्टा को भी इस लिस्ट में स्थान मिला है।
सबसे अधिक बिकने वाले 10 वाहनों में 6 मारुति के हैं
वाहन विनिर्माताओं के संगठन 'सियाम' के अनुसार मई में मारूति सुजुकी ने विटारा ब्रेजा की 7,193 इकाइयां बेचीं। इस सूची में यह दसवें स्थान पर रही। वहीं, ऑल्टो सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों की सूची में 19,874 इकाई के साथ पहले स्थान पर रही। मारूति की ही स्विफ्ट डिजायर 14,413 इकाइयों की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी की वैगन आर 13,231 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर और स्विफ्ट 12,355 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। पिछले साल इसी महीने में मारूति के चार माडल ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर और वैगन इस सूची में क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर थे। मई में प्रीमियम हैचबैक बलेनो 10,004 इकाइयों की बिक्री के साथ सातवें और हैचबैक सेलेरियो 7,379 इकाइयों के साथ आठवें स्थान पर रही।
बोलेरो, होंडा सिटी और हुंडई इयान सूची से बाहर
टॉप 10 मॉडलों की सूची में हुंडई की ग्रांड आई10 12,055 इकाई के साथ पांचवें, वहीं उसकी प्रीमियम कॉम्पैक्ट आई20 10,472 इकाई की बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही। लिस्ट में टोयोटा की इनोवा 7,259 इकाई की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही। पिछले साल मई में दस सबसे अधिक बिकने वाली सूची में शामिल महिंद्रा की बोलेरो, होंडा सिटी और हुंडई की इयान इस बार सूची से बाहर हो गईं
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.