Breaking News
By समाचार नाऊ ब्यूरो | Publish Date:15:40:29 PM / Thu, Jun 30th, 2016 |
पटना ३० जून १५ ब्रिटिश आटोमोबाइल कंपनी रॉल्स रॉयस ने भारत में अपनी लग्जरी कन्वर्टेबल कार 'डॉन' लॉन्च किया है। फैंटम, घोस्ट और रेथ के बाद भारत में लॉन्च होने वाली रॉल्स रॉयस की चौथी कार है। मुंबई में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 6.25 करोड़ रुपये है।
5 सेकंड्स में 100 Km/h की रफ्तार
इसमें 6.6 लीटर टर्बोचार्ज्ड V12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो मैक्सिमम 563 bhp देगा। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह कार सिर्फ 5 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी। इसकी मैक्सिमम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसके ऊपर दिया गया सॉफ्ट टॉप 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर सिर्फ 20 सेकंड्स में खुल जाएगा। इसे इतनी ही स्पीड पर बंद भी किया जा सकता है।
इसके इंटीरियर में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 16 स्पीकर के साथ प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 10 इंच का टच स्क्रीन एचडी नेविगेशन डिस्प्ले, मल्टिमीडिया नेविगेशन सिस्टम और जेस्जर सेंसिटिव टचपैड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस कार का केबिन पूरी तरह साइलेंट है और इसे 'साइलेंट बैलेट' का नाम दिया गया है।
All rights reserved © 2013-2026 samacharnow.com
Developed by Mania Group Of Technology.